प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम प्रकाशित होने के बाद जन संवाद कार्यक्रम

मंगलवार को नप कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देश पर नगर परिषद बगहा द्वारा वार्ड संख्या 35 में प्रभु यादव के घर के समीप नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बगहा. प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम प्रकाशित होने के बाद वार्ड 35 में नगर परिषद ने लगाई नप द्वारा आपका शहर आपकी बात अभियान के तहत नगर के वार्ड मोहल्लों में जन संवाद कार्यक्रम चलाकर आम जनता की समस्याएं सुन रही है और उसे विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण भी किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को नप कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देश पर नगर परिषद बगहा द्वारा वार्ड संख्या 35 में प्रभु यादव के घर के समीप नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता सभापति पुष्पा गुप्ता ने किया. जबकि संचालन स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी ने की.इस कार्यक्रम में नप के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा नगर वासियों को हो रही समस्याओं को एक एक कर सुना गया.जिसको लेकर दो काउंटर बनाकर सूचीबद्ध किया गया और आयोजित कार्यक्रम आपका शहर आपकी बात में काउंटर बनाकर समस्याओं को सूचीबद्ध करने का कार्य नगर स्वच्छता साथी आशुतोष कुमार और दीक्षा कुमारी के द्वारा किया गया.साथ ही इस कार्यक्रम में सूचीबद्ध की गई समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन करने का आश्वासन भी दिया गया.वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से नप उपसभापति रश्मि रंजन ने अपने संबोधन में भूमिहीनों,नाली,कुआं की साफ-सफाई,शौचालय,पेयजल,आश्रय विहीनों को आवास दिलाने और सड़कों के निर्माण कराने का भरोसा आम जनमानस को दिया.वार्ड संख्या 35 के पार्षद मदन यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आम जनमानस द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई .इस कार्यक्रम में नगर योजनाकार चंदन कुमार व नगर प्रबंधक चंदन कुमार मदेशिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और नप द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए,समस्याओं को सूचीबद्ध कराने की अपील की.इस कार्यक्रम में स्वच्छता साथी राकेश कुमार,विकास कुमार मिश्रा,राहुल कुमार,किशोर यादव,मुस्कान कुमारी,कोमल,साधू,अंजू सहित डाटा ऑपरेटर रूपेश कुमार,सुपरवाइजर सद्दाम,दीपू,बादल बिहारी,अभिषेक,रविन्द्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >