डॉ प्रमोद कुमार तिवारी को यूके का विजिटर वीजा, मेडिकल साइंस और रोबोटिक सर्जरी की तकनीक समझने का मिलेगा अवसर

बेतिया के वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रमोद कुमार तिवारी को यूके का विजिटर वीजा मिला है। वे वहां आधुनिक मेडिकल साइंस और रोबोटिक सर्जरी की उन्नत तकनीकों का अध्ययन करेंगे।

चिकित्सा जगत में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों और आधुनिक उपचार पद्धतियों को समझने की दिशा में जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रमोद कुमार तिवारी की यूनाइटेड किंगडम (यूके) यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यूके सरकार की ओर से जारी इमिग्रेशन स्टेटस के अनुसार उन्हें विजिटर ब्रिटिश आइरिश वीजा स्कीम के तहत वीजा प्रदान किया गया है. साथ ही इसमें मल्टीपल एंट्री की सुविधा दी गई है. इस यात्रा के दौरान डॉ तिवारी को यूके में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, उन्नत मेडिकल साइंस तथा अस्पतालों में इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा. विशेष रूप से रोबोटिक सर्जरी वर्तमान चिकित्सा विज्ञान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है. रोबोटिक सर्जरी में अत्याधुनिक कंप्यूटर तकनीक और रोबोटिक सिस्टम की सहायता से सर्जन बेहद सूक्ष्म और नियंत्रित तरीके से ऑपरेशन करते हैं. इससे कई प्रकार की जटिल सर्जरी में छोटे चीरे, कम रक्तस्राव, कम दर्द और अपेक्षाकृत तेज रिकवरी जैसे लाभ मिल सकते हैं. यूके की चिकित्सा व्यवस्था में आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक, रिसर्च और प्रशिक्षण को विशेष महत्व दिया जाता है. ऐसे में वहां की मेडिकल तकनीक और कार्यप्रणाली को समझना भारतीय चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी उपयोगी हो सकता है. स्थानीय स्तर पर भी विकसित हो सकेगी आधुनिक चिकित्सा पद्धति

उन्होंने बताया कि यूके में यदि रोबोटिक सर्जरी की कार्यप्रणाली, मरीजों के चयन, सर्जिकल प्लानिंग, ऑपरेशन के दौरान तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर जैसी व्यवस्थाओं के अध्ययन का अवसर मिलने पर यह भारत और स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को और बेहतर तरीके से अपनाने की दिशा में सोच विकसित किया जा सकता है. डॉ प्रमोद तिवारी ने बताया कि भारत में भी रोबोटिक सर्जरी का विस्तार तेजी से हो रहा है. ऐसे में यूके की विशेषज्ञता और अनुभव को समझकर भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप तकनीकों को अपनाना मरीजों को बेहतर उपचार, चिकित्सकों को नई तकनीकों का ज्ञान और स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक बनाने में उपयोगी साबित हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >