91.25 लाख में बेतिया राज के दशहरा फैंसी मेला का डाक

तिया राज का दशहरा फैन्सी मेला का डाक 91 लाख 25 हजार रुपए में इमरान खान को दिया गया.

बेतिया . बेतिया राज के दशहरा फैंसी मेला समेत अन्य सैरातों की डाक गुरुवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में काफी गहमागहमी के बीच किया गया. डाक के संबंध में बेतिया राज के प्रभारी व्यवस्थापक अनिल सिन्हा ने बताया कि 91. 25 लाख में दशहरा फैंसी मेला का डाक किया गया. उन्होंने बताया कि बेतिया राज का दशहरा फैन्सी मेला का डाक 91 लाख 25 हजार रुपए में इमरान खान को दिया गया. इसमें कई संवेदकों ने भाग लिया था जिसमें सबसे ज्यादा बोली इमरान खान का रहा. जिन्हें 91 लाख 25 हजार में डाक दिया गया. उन्होंने बताया कि इस क्रम में बेतिया राज के टेंपो स्टैंड का डाक भी किया गया. इसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले को 20.11 लाख में डाक दिया गया. इसी तरह बेतिया के दुर्गाबाग पोखरा की डाक 66 हजार 600 और खैरटिया पोखरा का डाक 19, 500 में दिया गया. इस मौके पर व्यवस्थापक, बेतिया राज अनिल सिन्हा के अलावा जिला प्रशासन की ओर से कई एडीएम व वरीय समाहर्ता समेत राज के कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >