नाबालिग का अपहरण जांच में जुटी पुलिस

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में नाबालिग की मां ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में नाबालिग की मां ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है. आवेदन में उसने बताया है कि मथुरा चौक का एक लड़का बराबर उसकी पुत्री से बात करता था. सुबह में उसकी पुत्री घर से यह कहकर निकली की वह अपनी सहेली के घर जा रही है.काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. सहेली के घर जाकर पूछने पर पता चला की उसकी पुत्री वहां गई ही नहीं थी. उसके बाद चिंता हुई लेकिन कही नहीं मिली है. आवेदन में नाबालिग की मां ने कहां है कि उसको पूरा शक है कि मथुरा चौक वाला लड़का ने ही उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच पड़ताल चल रही है. बहुत जल्द लड़की को बरामद कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >