पुलिस ने विभिन्न मामलों में 29 वारंटों का किया निष्पादन, 12 गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने बुधवार को विभिन्न कांडों में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने बुधवार को विभिन्न कांडों में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. इस दौरान पुलिस ने 29 वारंटों का निष्पादन किया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने 48 हजार रुपयों का जुर्माना कुल 402 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया है. एसपी ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. विगत दिन अलग-अलग स्थानों से 10 लीटर देसी शराब, 3 लीटर यूपी निर्मित बंटी बबली देसी शराब तथा 9 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >