पुलिस ने 24 घंटा में विभिन्न कांड में सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटा में विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न कांडों में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटा में विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न कांडों में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस दौरान पुलिस ने 34 वारंटों का निष्पादन किया है. वही अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 531 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 5 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुए बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >