पुलिस ने विभिन्न मामलों में 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने विभिन्न कांडों में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने विभिन्न कांडों में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस दौरान पुलिस ने 38 वारंटों का निष्पादन किया है. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने एक लाख 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना कुल 739 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वहीं शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि विगत दिन अलग-अलग स्थानों से 9 लीटर देसी शराब 41.2 लीटर यूपी निर्मित देसी शराब तथा 7.380 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >