देशी कट्टा संग युवक का फोटो वायरल

देशी कट्टा के साथ एक युवक का फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नरकटियागंज .देशी कट्टा के साथ एक युवक का फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल फोटो में युवक देशी कट्टा अपने हाथों में लिए साफ तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक साठी थाना क्षेत्र का निवासी है. देशी कट्टा के साथ युवक की तस्वीर पुलिस को भी मिल गई है. नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी नहीं है, लेकिन सूचना मिली है कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द सोशल मीडिया पर देशी कट्टा के साथ देखे जाने वाले युवक को पकड़ा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >