Bettiah: भारतीय सेना की विजय शक्ति व रक्षा के लिए कराय हवन

भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता समृद्ध वर्मा ने तीनों सेनाओं व नागरिकों की सुरक्षा के लिए शनिवार को सहोदरा माई आदिशक्ति मंदिर में पूजा व हवन किया.

इनरवा . भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता समृद्ध वर्मा ने तीनों सेनाओं व नागरिकों की सुरक्षा के लिए शनिवार को सहोदरा माई आदिशक्ति मंदिर में पूजा व हवन किया. इस अवसर पर भारी संख्या में लोग भारतीय तिरंगा व भारत माता की जवानों की तस्वीर लिए हुए थे. आचार्य अर्जुन चौबे ने सहोदरा माई का पूजा अर्चना कर हवन कराये. मौके पर समृद्ध वर्मा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भारत-पाकिस्तान के हर हमले का जवाब दे रहा है. दुश्मन देश की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार बमबारी की जा रही है. जिसका हमारे जवान माकूल जवाब दे रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में जवानों को और शक्ति मिले. उसकी कामना के लिए यह पूजा-अर्चना की गई है. इस अवसर पर अमित कुशवाहा, राजकिशोर महतो, दीनानाथ साह, मैनाटांड उतरी मंडल अध्यक्ष कृष्णधन दास, संतोष यादव, बच्चा राउत, बूनीलाल पासवान, कामाख्या प्रसाद, चितरांगन गिरी, आलोक विक्रम साह, उमाशंकर यादव, बीरबहादुर पासवान, हरि महतो, संजय विश्वास, बलिराम चौधरी, अशोक सुब्बा, नर्सिंग मांझी आदि सैकड़ों देश प्रेमी लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >