बिहार में वंदे भारत पर पत्थरबाजी, बेतिया के पास कांच टूटा, रेलवे ने शुरू की जांच

Vande Bharat Express: बेतिया के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना में खिड़की का कांच टूट गया. रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Vande Bharat Express: पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26501) बेतिया शहर के पास से गुजर रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. इस अचानक हुए हमले से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि इस पथराव में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई.

खिड़की का कांच टूटा

यह घटना बेतिया शहर से सटे प्रजापति हॉल्ट के पास हुई. बताया जा रहा है कि पत्थर सीधे कोच संख्या सी-टू (C-2) की सीट संख्या 53 और 54 के पास वाली खिड़की पर लगे. पत्थरों की चोट इतनी तेज थी कि खिड़की का मजबूत कांच तुरंत दरक कर टूट गया. ट्रेन के भीतर बैठे यात्री कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमला करने वाले शरारती तत्व अंधेरे का लाभ उठाते हुए झाड़ियों और गलियों में गायब हो गए.

आरपीएफ का एक्शन और सीसीटीवी की जांच

इस मामले को लेकर नरकटियागंज आरपीएफ थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोषियों की पहचान पुख्ता करने के लिए आरपीएफ की एक स्पेशल टीम को गोरखपुर भेजा गया है. यह टीम ट्रेन में लगे हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालेगी ताकि पत्थरबाजों के चेहरे साफ हो सकें. अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समस्तीपुर मंडल में बार-बार हो रही घटनाएं

समस्तीपुर मंडल के इस रूट पर वंदे भारत को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले कांटी और कपरपुरा स्टेशन के बीच भी ऐसी ही पत्थरबाजी हो चुकी है. रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों में जागरूकता की कमी और असामाजिक तत्वों की सक्रियता सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. रेल पुलिस अब स्थानीय इलाकों में गश्त बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने की योजना बना रही है ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके.

इसे भी पढ़ें: पताही हवाई अड्डे पर एक-दो हफ्ते में शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा, टेंडर फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >