वाल्मीकिनगर गंडक बराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

West Champaran News: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर एक बार फिर गंडक नदी पर साफ दिखाई देने लगा है. गुरुवार को वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शाम छह बजे तक दो लाख 9000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया. इससे गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी 36 फाटक खोल दिए हैं और अभियंताओं की टीम को 24 घंटे निगरानी में लगाया गया है.

Valmikinagar News: सभी 36 फाटक खोलकर छोड़ा गया पानी

जल संसाधन विभाग के अनुसार गंडक बराज से लगातार बढ़ते डिस्चार्ज को नियंत्रित करने के लिए सभी 36 फाटकों को खोल दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से आने वाले दिनों में जलप्रवाह और बढ़ सकता है.

तटबंधों और बराज पर बढ़ाई गई निगरानी

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बराज एवं तटबंधों की विशेष निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अभियंताओं की टीम तीन शिफ्टों में लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रही है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है.

पिछले माह भी 2.22 लाख क्यूसेक तक पहुंचा था डिस्चार्ज

गौरतलब है कि इसी मानसून के दौरान पिछले माह गंडक बराज से 2.22 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया था. उस समय गंडक किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटाव की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई थी. बाद में जलस्तर घटने पर स्थिति सामान्य हुई, लेकिन नेपाल में फिर शुरू हुई बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

विभाग ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही नहीं करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यदि नेपाल में बारिश का दौर जारी रहा तो गंडक नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में बाढ़ से सड़क डूबी, ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया चचरी पुल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >