प्लस टू उच्च विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा खेल खोज प्रतियोगिता मशाल का आयोजन किया गया.

नरकटियागंज. प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा खेल खोज प्रतियोगिता मशाल का आयोजन किया गया. विभिन्न संकुल स्तरीय यह आयोजन 22 मई से लेकर 24 मई तक चलेगा. गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया किया गया. प्रतियोगिता में आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए. उच्च विद्यालय खेल मैदान पर मशाल खेल प्रतियोगिता में मतीसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, शिवगंज मध्य विद्यालय बालक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया. यह प्रतियोगिता अंडर 16 और अंडर 14 छात्र छात्राओं के बीच आयोजित हुई. इनमें बालक बालिकाओं के लिए 60 मीटर, 600 मीटर तथा 100 मीटर व 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, दोनों आयु वर्ग के लिए लंबी कूद और क्रिकेट ड्यूस बॉल थ्रो प्रतियोगिता कराया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटेलाल प्रसाद और विशिष्ट अतिथि अवधेश तिवारी रहे. अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार तिवारी ने की संचालन शिक्षक मुकुंद मुरारी राम ने किया. मौके पर सुनील वर्मा, व्यास पांडेय, डॉ चंद्रभूषण बैठा, लोकेश पाठक, विजय राज, शिवकुमार साह, उमेश कुमार समेत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >