ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड के कैथवलिया रेलवे गुमटी के समीप पिलर संख्या 224/6 बुधवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

चनपटिया. नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड के कैथवलिया रेलवे गुमटी के समीप पिलर संख्या 224/6 बुधवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चनपटिया नगर के शुक्ल टोला निवासी स्व महंत शुक्ल के पुत्र शिवाकांत शुक्ला (49) के रूप में हुई. सूचना मिलने के बाद चनपटिया पुलिस ने बुधवार की दोपहर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक शिवकांत घर से कैथवलिया चौक के लिए निकले थे कि ट्रैक पार कर कैथवलिया की ओर जा रहे थे. इस बीच वो एक ट्रेन की चपेट में आ गये. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक शिवाकांत शूक्ला दो भाई मे छोटा भाई था बड़ा भाई देवकांत शुक्ल बेतिया अपने परिवार के साथ रहते हैं. मझौलिया शुगर मिल मे काम करते हैं. शिवाकांत भी अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए पत्नी और बच्चे बेतिया मे रहकर पढ़ाते थे. लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए घर आये थे. परिवार की माली स्थिति ठीक नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >