छह पेटी शराब व बीयर के साथ एक धराया, चार बाइक जब्त

स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर परसौनी गांव के पास से एक आरोपित को छह पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ धर दबोचा है.

नौतन. स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर परसौनी गांव के पास से एक आरोपित को छह पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ धर दबोचा है. वहीं मौके से चार बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है. जबकि पुलिस को देख अन्य तस्कर बाइक व शराब छोड़ फरार हो गये. पकड़ा गया आरोपित सुगौली थाना क्षेत्र के भटहा टिकुलिया गांव का सुभाष प्रसाद बताया गया है. वहीं अन्य भागे हुए धंधेबाजों के फ़िराक में पुलिस जुट गई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कुछ तस्कर यूपी से चार बाइक पर सवार होकर गंडक पार कर दियरा क्षेत्र होकर नौतन के रास्ते पूर्वी चंपारण जाने के फिराक में है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्वी चंपारण जाने के रास्ते में परसौनी गांव के पास तस्करों के आने का इंतजार करने लगी. तस्कर शराब की खेप लेकर आये. तभी पुलिस को देख तीन बाइक पर सवार तस्करों ने पुलिस को देखते ही बाइक व शराब छोड़ फरार हो गए. जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइकों की जांच में पांच सौ एम एल के 325 पीस बीयर करीब 162.500 लीटर तथा 14 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >