तटबंध मरम्मती में गड़बड़ी पर नपेंगे अधिकारी: विधायक

गंडक नदी में बाढ़ आने से पूर्व तटबंधों की मरम्मती हर हाल में हो जाना चाहिए. इस कार्य में कोताही करते वाले अभियंता व कर्मी पर विभागीय कार्रवाई तय है.

नौतन. गंडक नदी में बाढ़ आने से पूर्व तटबंधों की मरम्मती हर हाल में हो जाना चाहिए. इस कार्य में कोताही करते वाले अभियंता व कर्मी पर विभागीय कार्रवाई तय है. यह बातें स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने गुरुवार को चंपारण तटबंध के निरिक्षण के दौरान कही. निरीक्षण के दौरान अभियंता प्रदीप कुमार व अन्य कर्मी भी रहे. विधायक व अधिकारियों ने सुर्यपुर, घोड़हिया से लेकर लौकरिया, फुलियाखांड़ व शिवराजपुर तक चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया. विधायक ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा सर्वोपरि है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंडक नदी में पानी का जलस्तर अत्यधिक होने से बांध पर खतरा मंडराने का डर बना रहता है. जिसको लेकर तटबंध की मजबूती कार्य युद्धस्तर पर होनी चाहिए. तटबंध में रिसाव की स्थिति पैदा होती है तो बांध टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इससे हर हाल में तटबंध की सुरक्षा पर अधिकारी ध्यान रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >