Bettiah News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में बालक, बालिका, अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई. बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
बालक वर्ग में शिवांश बरनवाल बने विजेता
बालक वर्ग की प्रतियोगिता में शिवांश बरनवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया. अभय कुमार उपविजेता रहे, जबकि अर्णव मोहन दूसरे उपविजेता और प्रबल सिंह चौथे स्थान पर रहे.
बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी ने मारी बाजी
बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता. सुहासिनी कुमारी उपविजेता रहीं, जबकि नालिनी ने दूसरे उपविजेता का स्थान हासिल किया.
अंडर-7 वर्ग में अविक कुमार रहे अव्वल
अंडर-7 वर्ग में अविक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. हर्षवर्धन उपविजेता रहे और समायु सुशांत ने दूसरे उपविजेता का स्थान हासिल किया. कम उम्र के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में उत्साह देखने को मिला.
अंडर-10 और अंडर-12 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-10 वर्ग में संभव कुमार सिंह ने विजेता का खिताब जीता, जबकि शौर्य सुशांत उपविजेता बने.
वहीं अंडर-12 वर्ग में विष्णु प्रताप सिंह विजेता रहे. सर्वज्ञ जायसवाल उपविजेता और यश जायसवाल दूसरे उपविजेता रहे.
विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने के बाद खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल भावना के साथ एकाग्रता और रणनीतिक सोच विकसित करने में मदद करते हैं.
शाहिद हुसैन और नवीन जायसवाल ने कराया आयोजन
प्रतियोगिता का सफल आयोजन मुख्य निर्णायक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन और नवीन जायसवाल की देखरेख में किया गया. आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें: बैरिया में बिजली मिस्त्री की करंट से मौत, शव रखकर पावर सबस्टेशन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
