पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार, नल-जल योजना के भुगतान में रिश्वत मांगना पड़ा भारी

निगरानी के हत्थे चढ़ा पँचायत सचिव | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उन पर नल-जल योजना के भुगतान के एवज में 28 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप है. इस कार्रवाई से पंचायत कार्यालयों में हड़कंप मच गया है.

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल स्थित मलदहिया पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उन पर नल-जल योजना के भुगतान के बदले कुल 28 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप है.

नल-जल योजना के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ता परवेज कौशर ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि पंचायत सचिव शंकर प्रसाद नल-जल योजना का भुगतान करने के एवज में 28 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूरे मामले का सत्यापन कराया.

शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये की पहली किस्त दी. जैसे ही पंचायत सचिव ने रुपये लिए, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम पंचायत सचिव को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पंचायत कार्यालयों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पश्चिम चंपारण के पंचायत कार्यालयों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. निगरानी विभाग का कहना है कि रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढे़ं: पश्चिम चंपारण की 42 पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें ग्रामीण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >