हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार, सात वर्षों से चल रहा था फरार

शिकारपुर पुलिस ने सात वर्षो से फरार चल रहे हत्याकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है.

नरकटियागंज. शिकारपुर पुलिस ने सात वर्षो से फरार चल रहे हत्याकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुकुरा गांव निवासी रैफूल आलम के रूप में की गई हैं. पुलिस ने भंगहा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया है. वह वर्ष 2018 से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की निर्गत था,हालांकि उसे गुप्त सूचना के आधार पर भंगहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >