मानसून में जलजमाव पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

मानसून के दौरान बेट्टिया शहर में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने अधिकारियों संग कई इलाकों का निरीक्षण किया. नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

Bettiah News: मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या पर नियंत्रण और बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने नगर निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर विद्वानों का मंथन

कई इलाकों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने नगर थाना, सोवा बाबू चौक, काली मंदिर, कमलनाथ नगर, सुप्रिया रोड, हरिवाटिका, बानूछापार, पादरी दुसाइयां और अंधरी चुनरी सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था और नाला सफाई कार्यों की समीक्षा की.

मिसिंग लिंक के कारण हुआ जलजमाव

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नालों के मिसिंग लिंक के कारण सोवा बाबू चौक, कमलनाथ नगर और बानूछापार में जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी. इसके बाद नगर निगम ने सक्शन मशीन की मदद से पानी की निकासी कराकर लोगों को राहत दिलाई.

नाला सफाई और मॉनिटरिंग के निर्देश

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सभी छोटे और बड़े नालों की सफाई समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया. साथ ही नालों से निकाले गए सिल्ट और कचरे का तत्काल उठाव, जल निकासी मार्गों को अवरोधमुक्त रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान कहीं भी जलजमाव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए.

नागरिकों से भी की अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा स्वच्छ और जलजमाव-मुक्त शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >