कटाव स्थल का निरीक्षण करते सांसद सुनील कुमार व अन्य

गंडक नदी के कटाव से परेशान ग्रामीणों को मिलेगी राहत, मंगलपुर में सांसद ने लिया जायजा, बोल्डर पीचिंग का निर्देश

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने मंगलपुर में गंडक नदी के कटाव का निरीक्षण किया. ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हुए उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग को गुणवत्तापूर्ण कटावरोधी कार्य कराने और बोल्डर पिचिंग का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया.

Bagaha News: मंगलपुर में गंडक नदी से हो रहे कटाव का शुक्रवार को वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता से कटावरोधी कार्यों की जानकारी ली. सांसद ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कटावरोधी कार्य कराने का निर्देश दिया.

सांसद ने कहा कि गंडक नदी के कटाव के कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कटाव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बोल्डर पीचिंग कार्य का प्रस्ताव तैयार कर भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

कटाव स्थल का निरीक्षण करते सांसद सुनील कुमार व अन्य

गंडक कटाव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कटाव की स्थिति और अब तक किए गए बचाव कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कटावरोधी कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक राहत मिल सके.

सांसद ने विभाग से बोल्डर पीचिंग का प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा. इस कार्य के पूरा होने से कटाव प्रभावित क्षेत्र में नदी के दबाव को कम करने और तट की सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

ग्रामीणों ने ROB और NH सड़क की समस्याएं बतायीं

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को निर्माणाधीन आरओबी और एनएच सड़क से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया. ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने मौके से ही एनएच के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की.

सांसद ने निर्माणाधीन आरओबी की वर्तमान स्थिति और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली. एनएच के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि आरओबी निर्माण के लिए नए सिरे से निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है.

पटखौली से बीबीएन कॉलेज तक जर्जर सड़क पर जतायी नाराजगी

सांसद ने पटखौली से लेकर बीबीएन कॉलेज तक जर्जर एनएच सड़क की स्थिति का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया.

इस पर एनएच के कार्यपालक अभियंता ने यथाशीघ्र सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया. सांसद ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, इसलिए मरम्मत कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे कार्यकर्ता

कटाव स्थल के निरीक्षण के दौरान जदयू नेता राकेश सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, अखिलेश कुमार साह, श्रेयांशु कुमार, दुर्गेश पांडेय, सन्नी सरकार, कृष्णा कुमार, लक्ष्मण निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 10 फीट के अजगर को देखकर मची अफरा-तफरी, सूचना के घंटों बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >