दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

बेतिया-छपवा पथ में मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक पर सड़क क्रॉस करने के दौरान बाइक की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बेतिया. बेतिया-छपवा पथ में मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक पर सड़क क्रॉस करने के दौरान बाइक की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक राजेंद्र महतो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेखौना के निवासी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दी है. जानकारी के अनुसार राजेंद्र महतो रविवार की दोपहर लालसरैया चौक पर सड़क क्रॉस करने के दौरान बाइक की ठोकर से घायल हो गए थे. मृतक के पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे चार पांच लोग उनके पिता राजेंद्र महतो को घर से बुलाकर लालसरैया की ओर गए थे. बाद में फोन कर बताया कि बेतिया-मोतिहारी पथ पर सड़क क्रॉस करने के दौरान बाइक सवार एक युवक ने उनके पिता को ठोकर मार दिया है. ठोकर लगने पर ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी होने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हैं. आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >