विश्व पर्यावरण दिवस पर वन साफ सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इको टूरिज्म स्पॉट पर वन कर्मियों के द्वारा बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया.

वाल्मीकि नगर. टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर रेंज में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत पांच जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए जंगल कैंप के समीप स्थित आम के बगीचा, इको टूरिज्म स्पॉट पर वन कर्मियों के द्वारा बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया की प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन क्षेत्र के समीप स्थित टूरिस्ट स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पर्यावरण दिवस तक अलग अलग स्थानों पर लगातार चलाया जाएगा. इस सफाई अभियान में वनपाल आशीष कुमार, वनरक्षी अर्चिता कुमारी, सुनील यादव ओमप्रकाश सिंह, सोनू कुमार,जुनैद आलम सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >