फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, ससुरालवाले फरार

नवलपुर थाना क्षेत्र के दुधियावा गांव में गुरुवार की शाम करीब चार बजे संतोष कुमार की पत्नी आरती कुमारी (23) की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है.

बेतिया. नवलपुर थाना क्षेत्र के दुधियावा गांव में गुरुवार की शाम करीब चार बजे संतोष कुमार की पत्नी आरती कुमारी (23) की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पहुंची नवलपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. आरती गोपालपुर थाना क्षेत्र के सरगटिया गांव निवासी अच्छेलाल महतो की पुत्री थी. नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की फंदे से लटकी हुई लाश मिली थी. फिलहाल शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इधर पोस्टमार्टम रूम के उपस्थित मृतका के पिता अच्छेलाल महतो ने बताया कि हत्या के बाद ससुराल वाले फरार है. उन्होंने दहेज के लिए ससूर रंगलाल महतो, सास, देवर अजय कुमार, देयादीन गीता देवी सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया कि वर्ष 2023 में दुधियावा गांव निवासी रंगलाल महतो के पुत्र संतोष कुमार से शादी की थी. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की सिकड़ी, अंगूठी की मांग कर रहे थे. इसको लेकर कई बार ससुराल वाले उसके साथ मारपीट की. जिसको लेकर विगत एक माह पहले ससुराल वालों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि संतोष विगत दो महीने से हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे संतोष कुमार ने फोन पर सूचना दिया कि आरती फंदा से लटककर आत्म हत्या कर ली है. सूचना पर आरती के ससुराल पहुंचे. जहां ससुराल के सभी सदस्य फरार थे, आरती का पेटी, ट्रंक टूटा हुआ है. आरती का शव बिस्तर पर लेटाया गया था. उसके गर्दन पर जख्म तथा शरीर पर मारपीट का जख्म था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >