20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बेतिया के सिक्टौर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bettiah News: थाना क्षेत्र के सिक्टौर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मन्नू राम की पत्नी सोनम देवी के रूप में हुई है. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया.

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सोनम देवी की हत्या करने के बाद मामले को छिपाने का प्रयास किया गया.

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Israel ansari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >