चौथे दिन बैरिया में मिला शव गंडक नदी में डूबे योगापट्टी के मदन मुखिया का शव

नाव से गिरकर डूबे मंगलपुर गांव निवासी मदन मुखिया का शव मंगलवार की दोपहर घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर बैरिया प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना स्थित गंडक नदी की बीच धारा में बालू में धंसे स्थिति में एनडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने ढूंढ निकाला.

योगापट्टी/श्रीनगर. योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर गांव स्थित गंडक नदी में शनिवार को नाव से गिरकर डूबे मंगलपुर गांव निवासी मदन मुखिया का शव मंगलवार की दोपहर घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर बैरिया प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना स्थित गंडक नदी की बीच धारा में बालू में धंसे स्थिति में एनडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने ढूंढ निकाला. शव मिलने के बाद स्थानीय श्रीनगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. शव मिलने पर मंगलपुर गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के अगले दिन रविवार को पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने गंडक नदी में घटनास्थल वाले जगह से शव की खोजबीन ग्रामीणों के साथ कर रही थी. गोताखोरों ने सोमवार को नदी की आगे जाने वाली धारा श्रीनगर की ओर दो किलोमीटर तक मोटर पंप युक्त नाव से जगह-जगह रूक रूक कर नदी में डूबकी लगाकर खोजबीन की. अगले मंगलवार के दिन फिर से एनडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने घटनास्थल से चार किलोमीटर श्रीनगर स्थित गंडक नदी के मुहाने तक गहन खोजबीन के बाद मंगलवार की दोपहर में कामयाबी हासिल की. शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ गंडक नदी किनारे लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >