Valmikinagar News: मदनपुर-पनियहवा रोड की मरम्मत के लिए NBWL को भेजा प्रस्ताव, सांसद सुनील कुमार को दी जानकारी

मदनपुर-पनियहवा रोड के 104 से 110 किमी हिस्से में गैर-बिटुमिनस मरम्मत कार्य प्रस्तावित है. वन्यजीव आश्रयणी क्षेत्र से गुजरने के कारण NBWL से स्वीकृति का इंतजार है.

Bagaha News: बगहा. मदनपुर-पनियहवा रोड के किलोमीटर 104 से 110 तक शॉर्ट टर्म मेंटेनेंस कांट्रैक्ट (STMC) के तहत जरूरी गैर-बिटुमिनस मरम्मत कार्य कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है. इसके लिए वन्यप्राणी स्वीकृति का प्रस्ताव राष्ट्रीय वन्यप्राणी पर्षद (NBWL) की स्थायी समिति के विचार एवं अनुमोदन के लिए भेजा गया है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव राजीव कुमार ने इस संबंध में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है.

स्वीकृति के लिए भेजा गया पत्र

विभाग के अनुसार, सड़क का यह हिस्सा वाल्मीकि वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र से होकर गुजरता है. ऐसे में सड़क के रखरखाव के लिए वन्यप्राणी स्वीकृति आवश्यक है. स्वीकृति मिलने के बाद आश्रयणी के संबंधित हिस्से में अस्थायी आवागमन की अनुमति दी जा सकेगी.

मदनपुर-पनियहवा रोड के 104 से 110 किमी हिस्से में होगा काम

मदनपुर-पनियहवा रोड के किलोमीटर 104 से 110 तक STMC के तहत जरूरी गैर-बिटुमिनस मरम्मत कार्य प्रस्तावित है. सड़क के इस हिस्से से आवागमन होता है और यह वाल्मीकि वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.

वैकल्पिक मार्ग का रेखांकन और निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है. इसी वजह से वर्तमान मार्ग पर आवश्यक रखरखाव कार्य कराने के लिए वन्यप्राणी स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

रेल लाइन निर्माण के समय बनाया गया था अस्थायी मार्ग

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बताया कि बगहा-छितौनी रेल लाइन के निर्माण के दौरान तत्कालीन एसएच-64 के किलोमीटर 104.2 से आगे वाल्मीकि वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र में अस्थायी आवागमन पथ का विस्तार किया गया था.

यह अस्थायी मार्ग करीब 109.8 किलोमीटर तक बनाया गया था. रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद इस अस्थायी मार्ग का इस्तेमाल बंद किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अस्थायी मार्ग बाद में एनएच-28बी के रूप में हुआ अधिसूचित

विभाग के अनुसार, बाद में वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले इस अस्थायी आवागमन पथ को एनएच-28बी के रूप में अधिसूचित कर दिया गया.

वैकल्पिक मार्ग का निर्माण अभी पूरा नहीं होने के कारण मौजूदा मार्ग पर ही आवश्यक रखरखाव कार्य कराने की जरूरत बनी हुई है. इसी को देखते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता की ओर से परिवेश पोर्टल पर वन्यप्राणी स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया है.

राज्य वन्यप्राणी पर्षद की अनुशंसा के बाद NBWL को भेजा प्रस्ताव

वन्यप्राणी स्वीकृति के लिए भेजे गये प्रस्ताव पर राज्य वन्यप्राणी पर्षद की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद इसे विशेष शर्तों के साथ राष्ट्रीय वन्यप्राणी पर्षद की स्थायी समिति के विचार एवं अनुमोदन के लिए भेजा गया है.

अब स्वीकृति मिलने के बाद मदनपुर-पनियहवा रोड के संबंधित हिस्से में प्रस्तावित रखरखाव कार्य कराया जा सकेगा. साथ ही वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र में अस्थायी आवागमन की अनुमति भी मिल सकेगी.

स्वीकृति के बाद आगे बढ़ेगा सड़क मरम्मत का काम

विभाग की ओर से सांसद सुनील कुमार को भेजे गये पत्र में पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी है. फिलहाल प्रस्ताव NBWL की स्थायी समिति के स्तर पर विचार एवं अनुमोदन की प्रक्रिया में है.

स्वीकृति मिलने के बाद STMC के तहत मदनपुर-पनियहवा रोड के किलोमीटर 104 से 110 तक आवश्यक गैर-बिटुमिनस मरम्मत कार्य का रास्ता खुलेगा.

ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में आग का तांडव, 40 से अधिक मवेशियों की जलकर मौत, 15 लाख की संपत्ति राख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >