जमकर चले भाला-बर्छी और लाठी-डंडे, दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 9 घायल

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड स्थित शनिचरी थाना क्षेत्र के मठिया रसूलपुर गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते भाला, बर्छी और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है.

दो-तीन कट्ठा जमीन को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मठिया रसूलपुर निवासी शिवचंद नट और अलिलास नट के परिवार के बीच घर के पीछे स्थित करीब दो से तीन कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार की शाम इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए.

मारपीट में नौ लोग घायल

घटना में लालू नट, अलिलास नट, फुलकाती देवी, किशोरी, शिवचंद नट, अजय नट, सोनेलाल नट, सर्वजीत नट और सुरेंद्र नट घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. नेसार अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद अलिलास नट, फुलकाती देवी, शिवचंद नट, अजय नट, सर्वजीत नट और सुरेंद्र नट की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. जबकि लालू नट, किशोरी और सोनेलाल नट का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही शनिचरी थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हो गई. थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है. दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: पश्चिम चंपारण की 42 पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें ग्रामीण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >