योगापट्टी में प्रधान शिक्षकों ने बनाई नई टीम, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

योगापट्टी में प्रधान शिक्षक संघ की बैठक में नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन हुआ. किशोरी राम को अध्यक्ष चुना गया. बैठक में शिक्षकों के हितों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई.

प्रधान शिक्षक संघ बैठक: फतेहपुर स्थित एक निजी स्कूल परिसर में प्रधान शिक्षक संघ की योगापट्टी प्रखंड इकाई के गठन को लेकर बैठक हुई. इसमें प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया. बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ प्रधान शिक्षकों के हितों और अधिकारों की रक्षा को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया.

किशोरी राम बने अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से किशोरी राम को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. ब्रजेश कुमार को वरीय उपाध्यक्ष, टीमल राम को उपाध्यक्ष, राधारमण तिवारी को संयोजक और राजदीप रौशन को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.

नरेश कुमार और रामजीत राम को उपसचिव बनाया गया. वहीं दीपक कुमार कोषाध्यक्ष, संजीव राज को कार्यालय सचिव और शमशाद आलम को प्रवक्ता चुने गये.

इन शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

राजेंद्र पाण्डेय को अंकेक्षक और हरेंद्र राम को राज्य प्रतिनिधि बनाया गया. विनोद कुमार रावत और कुमारी पूनम को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गयी. रुपेश कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया.

महिला प्रकोष्ठ में शीला कुमारी, निलम्बू शर्मा और नीतू कुमारी को शामिल किया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील कुमार गुप्ता, फेंकू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, वैद्यनाथ राम और शिवशंकर मांझी का चयन किया गया.

प्रधान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया.

बैठक में छोटेलाल प्रसाद, अशोक प्रसाद, अरुण कुमार, विनोद राम, दिलीप कुमार, जटाशंकर राम, जगदीश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, उमेश प्रसाद, अवधेश प्रसाद, शशिकांत रंजन और अच्छेलाल बैठा ने सक्रिय भूमिका निभायी.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रधान शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढे़ं:

बिहार का यह किसान उगा रहा औषधीय चावल, डायबिटीज वाले भी खा सकते हैं, 120 दिनों में फसल तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >