West Champaran News: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नगर इकाई की ओर से मंगलवार को नरकटियागंज में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया.
समारोह में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.
वक्ताओं ने संगठन में योगदान को सराहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनिल कुमार ने हमेशा पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है.
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी लंबे समय से सक्रिय भूमिका रही है. प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से नरकटियागंज ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम चंपारण के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
अभिनंदन समारोह में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश मणि तिवारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अलखदेव पासवान, किशोरी जायसवाल, रूपेश कुमार, राहुल मिश्र, बब्लु श्रीवास्तव, मनान अंसारी, शहनवाज रिजवान, मकबूल आलम, राहुल जायसवाल, रुखसाना बेगम, नीलम मिश्रा, देविका तिवारी, पुष्पा देवी, खुशबू देवी, चांदनी देवी, बदरुन्निशा, कमलेश कुशवाहा, भूटन चौरसिया, मनोज वर्मा, अर्जुन गुप्ता, करण कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी.
