निरीक्षण करतीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया

सालों की बदहाली होगी दूर, बेतिया के इस वार्ड में 1.89 करोड़ से बनेगी सड़क और नाला

बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-2 में लंबे समय से जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है. 1.89 करोड़ रुपये की योजना के तहत पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण होगा, जिससे जलजमाव से राहत मिलेगी. यह कार्य छह माह में पूरा किया जाएगा.

Bettiah News: बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में वर्षों से जर्जर जमादार टोला-पश्चिम करगहिया मेन रोड के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. सड़क निर्माण और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने 1,89,77,433 रुपये की योजना की निविदा आमंत्रित की है. योजना के तहत पीसीसी सड़क के साथ आरसीसी नाला का भी निर्माण कराया जाएगा.

1.89 करोड़ की योजना से होगा सड़क और नाला निर्माण

राज्य योजना मद से स्वीकृत और नगर निगम बोर्ड से पारित इस योजना के तहत अशोक जायसवाल के घर से पश्चिम करगहिया स्थित अरविंद साह के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इसी मार्ग पर जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाला भी बनाया जाएगा.

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया स्थल निरीक्षण

योजना के कार्यस्थल का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति और जल निकासी की समस्या का जायजा लिया. महापौर ने कहा कि वार्ड-2 के इस महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी.

जलजमाव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी राहत

सड़क के साथ आरसीसी नाला बनने से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव और कीचड़ की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है. नगर निगम के अनुसार बेहतर जल निकासी की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों के साथ आसपास के हजारों परिवारों को भी सुविधा मिलेगी.

छह माह में पूरा करना होगा निर्माण कार्य

नगर निगम की निविदा में सड़क और नाला निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए छह माह की अवधि निर्धारित की गई है. योजना पूरी होने के बाद वर्षों से बदहाल मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी.

निविदा में शुल्क और बिड प्रोसेसिंग फीस निर्धारित

नगर निगम की ओर से जारी निविदा में 3,79,500 रुपये बिड प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है. इसके अलावा 10 हजार रुपये निविदा शुल्क रखा गया है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा.

वार्ड-2 के लोगों को लंबे समय बाद मिलेगी राहत

महापौर ने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड-2 के लोगों को बेहतर आवागमन के साथ व्यवस्थित जल निकासी की सुविधा मिलेगी. नगर निगम का प्रयास है कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया जाए.

यह भी पढ़ें: सुबह बहन से हुई थी फोन पर बात, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर, विवाहिता की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >