मध्य विद्यालय खमिहा में अनियमितता को लेकर आक्रोश, अध्यक्ष सहित अन्य पहुंचे विद्यालय

इनरवा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खमिहा में प्रधानाध्यापक अनिकेत के द्वारा बरती गयी अनियमितता को लेकर अध्यक्ष सहित अन्य ग्रामीण मुखर हुये.

मैनाटांड़. इनरवा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खमिहा में प्रधानाध्यापक अनिकेत के द्वारा बरती गयी अनियमितता को लेकर अध्यक्ष सहित अन्य ग्रामीण मुखर हुये. बुधवार को विद्यालय पहुंचकर अनियमितता के विरोध में आक्रोश जताया. विद्यालय पहुंचते ही देखा गया कि प्रधानाध्यापक अनिकेत के द्वारा आंगनबाड़ी का एक भवन विगत कई वर्षों से अपने कब्जे में कर रखा है. जिसमें वे रात में रहते हैं. अध्यक्ष का कहना था कि जब विद्यालय में प्रधानाध्यापक रात में रहते हैं तो सरकार के द्वारा आवास भत्ता उठाने का कोई हक नहीं है. उसके बाद अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के द्वारा पहुंचते ही बच्चों ने अनियमित की झड़ी लगा दी. छात्रा अनिशा कुमारी, खुशबू कुमारी, रविता कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रिंस कुमार, सलोनी कुमारी आदि ने बताया कि विद्यालय में खाना सही से नहीं बनता है. अक्सर खाना में कीड़ा मिल जाता है. वही घर से प्लेट लाकर खाना पड़ता है. घर से प्लेट लेकर आयी तो खायी नहीं तो हम लोग घर चले जाते हैं. जब अभिभावक प्लेट खरीदने के लिए पैसे नहीं देते हैं तो हम लोग बिना खाए ही रह जाते हैं. छात्रों ने बताया कि विद्यालय में तीन चापाकल हैं. जिसमें प्रतिदिन दो चापाकल का हैंडल निकाल लिया जाता है और एक चापाकल है जो बहुत दिक्कत से चलता है. पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है. अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने बताया कि विगत एक साल में शिक्षा समिति सदस्य की बैठक में मेरा हाजिरी फर्जी बनाया गया है. वहीं अध्यक्ष सह ग्रामीण आनंद मिश्रा, सुकुल साह, राजेश पटेल, प्रवेश साह, कन्हैया पटेल आदि ने बताया कि विद्यालय में काफी अनियमितता बरती जाती है. एमडीएम में काफी अनियमितता है. अध्यक्ष ने इसकी सारी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी. वहीं जानकारी मिलते विद्यालय पहुंचे एमडीएम प्रभारी जाहिद इकबाल ने छात्र-छात्राओं से एक-एक करके पूछा और अनियमितताओं को कलमबद्ध किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय की जांच की गयी है. अनियमितता पायी गयी है. इसकी रिपोर्ट उसी समय उच्च अधिकारियों को दे दी गयी है. वही बीसीओ सह बीईओ नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. ग्रामीणों के द्वारा लगाये गये तथ्यों की जांच की जायेगी. सही मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जायेगा. वही सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि केंद संख्या 111 के सेविका के द्वारा प्रधानाध्यापक अनिकेत के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में विगत कई वर्षों से आवसान की सूचना देने पर भी भवन खाली नहीं होना गंभीर विषय है. मैं अपने स्तर से इस मामले को देखूंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >