बेतिया राज की लीज की जमीन का सौदा करने पर एफआइआर का निर्देश

शहर के औद्योगिक क्षेत्र के समीप कृषि के लिए लीज पर दी गई बेतिया राज की करीब 3 एकड़ जमीन की प्लॉटिंग करने के मामले में पूर्व मुखिया, बेतिया राज के एक सिपाही सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी.

बेतिया. शहर के औद्योगिक क्षेत्र के समीप कृषि के लिए लीज पर दी गई बेतिया राज की करीब 3 एकड़ जमीन की प्लॉटिंग करने के मामले में पूर्व मुखिया, बेतिया राज के एक सिपाही सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी. इसको लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बेतिया राज प्रबंधक सह एडीएम अनिल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया है. डीएम के निर्देश पर बेतिया राज प्रबंधक ने जमीन की प्लॉटिंग कर बेचने की योजना बना रहे पूर्व मुखिया एजाज हुसैन, मुन्ना पासवान, हरदेव पासवान, गगनदेव पासवान, सानुल्लाह अंसारी व बेतिया राज के सिपाही बलिराम महतो के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश बेतिया राज के नाजीर को दिया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र के समीप बेतिया राज की 3 एकड़ जमीन को कृषि कार्य के लिए गगनदेव पासवान सहित अन्य लोगों को दी गई है. डीएम के निर्देश पर जब उक्त भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया, तो पाया गया कि लीजधारियों ने जमीन की घेराबंदी कर प्लॉटिंग कर दी गई है. प्लॉटिंग कराने में बेतिया राज के सिपाही बलिराम महतो की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई. उन्होंने बताया कि घेराबंदी को तोड़ दिया गया है. साथ ही नाजीर को सभी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >