भारतीय युवक ने नेपाल में फांसी लगा की आत्महत्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के खम्हिया गांव के 18 वर्षीय युवक ने नेपाल में जाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार की सुबह की है.

इनरवा. स्थानीय थाना क्षेत्र के खम्हिया गांव के 18 वर्षीय युवक ने नेपाल में जाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार की सुबह की है. उस समय कोहराम मच गया जब सूचना मिली कि एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. शव के देखने के लिए भारत के नागरिक और नेपाल के नागरिकों में बॉर्डर पर अफरातफरी का माहौल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक खम्हिया निवासी सुकट पासवान का 18 वर्षीय पुत्र साधु पासवान बताया गया है. युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की दिमागी हालत खराब थी. कब कहां चला जाता था और यह किसी को पता नहीं चलता है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह उठ कर घूमने गया था. अचानक सूचना मिली कि नेपाल के जानकी टोला थाना क्षेत्र के दसौता गांव के सरेह में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया. खम्हिया गांव में सन्नाटा पसर गया. नेपाल के जानकीटोला क्षेत्र के दसौता के सरेह में युवक की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची नेपाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. नेपाली इंस्पेक्टर मोहन विक्रम देसी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु नारायणी बीरगंज में भेजा जायेगा. उसके बाद परिजन को सुपुर्द कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >