पत्नी को घर से निकाल पति ने रचाई दूसरी शादी

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में दहेज नहीं देने से पति ने अपने ही पत्नी को मारपीट कर घर से निकल दिया

इनरवा . मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में दहेज नहीं देने से पति ने अपने ही पत्नी को मारपीट कर घर से निकल दिया और अपनी दूसरी शादी रचा ली है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पुरैनिया गांव निवासी मो. मेराज की पत्नी कुशुमतारा खातून ने अपने पति के खिलाफ आवेदन दी है. इसमें पीड़िता ने आवेदन देकर बताया कि मेरी शादी आठ साल पूर्व हुई थी. शादी के समय दो लाख 20 हजार रुपए नगद और 50 हजार की गहना दहेज दिया गया था. अब पति और सास, ससुर ने आठ साल बाद फिर से पांच लाख रुपए का और डिमांड करने लगे. नहीं देने पर प्रत्येक दिन मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया. वहीं दूसरी शादी रचाकर उसे अपने घर में रख रहा है. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि पति मो. मेराज समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की अग्रसर कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >