बेतिया. बिहार शिक्षा परियोजना के जिला समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग व सहाय सामग्री का वितरण किया गया. बुधवार को वितरण शिविर का आयोजन संसाधन केंद्र सह डे केयर सेंटर राजकीय मध्य विद्यालय बेतिया में किया गया शिविर का उद्घाटन एवं सहायक उपकरण तथा कृत्रिम व अवयव का वितरण जिला शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक मोहम्मद जावेद अख्तर एवं प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्मा द्वारा किया गया. इस मौके पर डीईओ मनीष कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नि:शक्त विद्यार्थियों में असामान्य प्रतिभा है.हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने सहयोगात्मक व्यवहार से इनको सफलता की ऊंचाई पाने में मददगार बने. जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक मोहम्मद जावेद अख्तर ने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में अक्टूबर 2024 में जांच शिविर आयोजित कर सहायक उपकरण के लिए उपयुक्त बच्चों का चयन किया गया था ,आज प्रखंड बेतिया, बेरिया, नौतन के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग व अवयव का वितरण किया गया. शिविर संचालन में संसाधन केंद्र के प्रभारी डॉ राजीव कुमार एवं कृत्रिम अंग व अवयव निर्माण इकाई केंद्र के प्रभारी श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव राजेश कुमार जगन्नाथ प्रसाद अभ्युदय दुबे धर्मेंद्र पांडे राजकुमार पांडे नरेंद्र कुमार रामचंद्र राम आदि ने सहयोग में उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
