हैदराबाद के दंपत्ति की बेतिया में भरी गोंद, मम्मी-पापा बन चेहरे में छा गई खुशियां

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रहने वाली पांच माह की शिखा कुमारी को उसके नया माता-पिता मिल गये हैं. शिखा कुमारी का नया पता अब हैदराबाद है.

बेतिया. विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रहने वाली पांच माह की शिखा कुमारी को उसके नया माता-पिता मिल गये हैं. शिखा कुमारी का नया पता अब हैदराबाद है. दत्तक ग्रहण में शनिवार को हैदराबाद के दंपति प्रशांत गिल्डा और राधिका गिल्डा को अपर समाहर्ता ने कानूनी रूप से माता-पिता घोषित करते हुए बिटिया को गोंद देने की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गई. बच्ची को पाकर दत्तक माता – पिता ने कहा कि उनके घर आई एक नन्ही सी परी. जिससे उनका आंगन खुशियों से भर गया. उक्त दंपति ने नम आंखों से कहा उनके पास धन संपत्ति हर चीज थी लेकिन गोद सुनी थी जो आज भर गई. इस अवसर पर सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय पासवान, समन्वयक ब्रजेश कुमार पटेल, बाल गृह अधीक्षक राम चंद्र सहित अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे. बता दें कि दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है. कोई दत्तक ग्राही माता पिता केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण के पोर्टल पर पंजीकरण कर गोद लेने की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं. इसके लिए एक फोन नंबर, पैन कार्ड तथा ई मेल आईडी की आवश्यकता होती है. इसके उपरांत नजदीकी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा दत्तक ग्राही माता पिता का होम स्टडी रिपोर्ट तैयार किया जाता है. इस पोर्टल पर दत्तक ग्राही माता पिता अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट के अतिरिक्त किसी व्यक्ति, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी है. जिला पदाधिकारी अथवा अपर समाहर्ता के समक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से वाद दायर करने का प्रावधान है. दत्तक ग्रहण आदेश जारी होने के उपरांत गोद देने की कार्रवाई पूर्ण होती है. दत्तक माता पिता के द्वारा बच्चा प्राप्त करने के उपरांत दो साल तक फॉलो अप भी कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >