दो दिन की बारिश से को राहत भी, चिंता भी... रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन कई गांवों के खेत पानी में डूबे

मैनाटाड़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूबने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं।

Mainatand Rain News: पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने धान की रोपनी को नई रफ्तार दे दी है. पर्याप्त पानी मिलने से किसान तेजी से खेतों में रोपनी कर रहे हैं. हालांकि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.

रोपनी में आई तेजी, किसानों ने ली राहत की सांस

लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है. इसका असर यह हुआ कि पूरे प्रखंड में धान की रोपनी बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेती को बड़ा सहारा मिला है.

पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा

लगातार वर्षा के कारण दोरहम, नौखनिया, मनिहारी, थेथरी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों से गुजरने वाली ओरिया नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन और ग्रामीण जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं.

कई गांवों में खेत पानी में डूबे

लगातार बारिश और सरेही पानी के कारण प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेतों में पानी भर गया है. कई जगह धान की फसल जलमग्न हो गई है.

किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है.

त्रिवेणी नहर में भी बढ़ा जलस्तर

मैनाटांड़-इनरवा मुख्य मार्ग पर स्थित त्रिवेणी केनाल के एक नंबर फाल के आगे सरेही पानी नहर में प्रवेश कर गया है. इसके कारण नहर का जलस्तर भी बढ़ गया है.

जनजीवन भी हुआ प्रभावित

लगातार दो दिनों से हो रही बारिश का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है. कई ग्रामीण मार्गों पर जलभराव से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. किसान फिलहाल अच्छी फसल की उम्मीद और जलभराव से होने वाले संभावित नुकसान—दोनों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >