एसपी ने जनता दरबार लगाकर आमजनों की सुनी फरियाद

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में आम जनता की विभिन्न कांडों से संबंधित पुलिसिंग कार्यों का सख्ती के साथ समय से निष्पादन किया जा रहा है. ताकि समय से कांडों के निष्पादन किया जा सके.

बगहा. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में आम जनता की विभिन्न कांडों से संबंधित पुलिसिंग कार्यों का सख्ती के साथ समय से निष्पादन किया जा रहा है. ताकि समय से कांडों के निष्पादन किया जा सके. इसी क्रम में शनिवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की विभिन्न वादों का जांच पड़ताल कर निष्पादन के दिशा में पहल कर रहे है. ताकि समय से उन्हें न्याय मिल सके. इसी क्रम जनता दरबार में विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्जनों फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. जहां एक-एक फरियादी अपने मामले से संबंधित आवेदन देकर अपनी फरियाद की व्यथा एसपी को सुनाया. जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी ने वादों की जांच करते हुए कई फरियादियों का कागजात दुरुस्त एवं मामला सत्य पाए जाने पर ऑन द स्पोर्ट निस्तारण किया. साथ ही अन्य मामलों की सुनवाई एवं जांच के लिए संबंधित थानाध्यक्ष व केश के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने फरियादियों से कहा कि पुलिस आपकी मित्र है. अपनी समस्याओं को बेहिचक कहे. बगहा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है. एसपी ने जनसुनवाई के दौरान आम जनता की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >