चिलचिलाती धूप में भी जैकेट और टोपी पहन कर स्कूल आ रहे गुरु जी!

चिलचिलाती धूप में भी जैकेट और टोपी पहन कर बिहार के गुरु जी स्कूल आ रहे हैं! ई. शिक्षा कोष पोर्टल पर अटेंडेंस के साथ लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य है.

बेतिया. चिलचिलाती धूप में भी जैकेट और टोपी पहन कर बिहार के गुरु जी स्कूल आ रहे हैं! ई. शिक्षा कोष पोर्टल पर अटेंडेंस के साथ लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य है. अपलोड फोटो में किसी का केवल क्लोज चेहरा तो कोई खेत की पगडंडी पर खड़ा होने का फोटो अपलोड कर दे रहा है. जबकि अपर मुख्य सचिव डॉ. एस.सिद्धार्थ के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में अपने स्कूल के मेन गेट अथवा परिसर में खड़ा होकर स्कूल बिल्डिंग के साथ रियल टाइम सेल्फी ही अपने लॉगिंग आईडी के द्वारा भेजना है. बावजूद इसके चार शिक्षिका और तीन शिक्षकों फर्जीवाड़ा करते पकड़ा गया है. इनमें बड़ा चेहरा रामनगर अंचल के हरिनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार गुप्ता का है. गुरुवर को जिला शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा जारी स्पष्टीकरण देने के आदेश में कहा है कि अप्रैल में पूरे माह आपकी हाजिरी स्वयं के बजाय स्कूल के लॉगिंग आईडी के द्वारा अपलोड है. अपलोड फोटो में आप जैकेट और टोपी पहने नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ अपलोड फोटो रास्ता/फुटपाथ का भी है, जो संदेहास्पद है. डीईओ ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण सौंपना सुनिश्चित करने का आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक आपका वेतन भुगतान स्थगित रहेगा. वही रामनगर अंचल के ही झारहरवा प्राइमरी स्कूल के संजय कुमार के पूरे माह और खैरवा टोला प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सिकंदर हयात खान के माह में सिर्फ चार दिन अपने से और शेष दिन स्कूल के लॉगिंग आईडी से हाजिरी लगाने में पकड़े गए हैं. इसको लेकर दोनों के वेतन पर रोक लगाने के साथ डीईओ ने लिखा है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप प्रधानाध्यापक को मेल में लेकर अपने स्कूल से बराबर गायब रहते हैं. इनके अतिरिक्त लौरिया अंचल के प्राथमिक विद्यालय पडरौन की सहायक शिक्षिका माला कुमारी तथा योगापट्टी अंचल के बलडीहा मिडिल स्कूल की सहायक शिक्षिका लीलावती कुमारी और बगहा 2 अंचल के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवा चखनी की सहायक शिक्षिका रूपम कुमारी के भी स्कूल के लॉगिंग आईडी से हाजिरी लगाने को प्रधानाध्यापक की मिली भगत से फर्जीवाड़ा करार देते हुए वेतन पर रोक लगाकर डीईओ श्री सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है. उपरोक्त कार्रवाई की पुष्टि करते हुए डीईओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हमारे कार्यालय के स्पेशल टीम की जांच में नौतन अंचल क्षेत्र में गंडक पार अवस्थित मध्य विद्यालय भगवानपुर पंडितवा की सहायक शिक्षिका सोनाली कुमारी को भी अपनी सरकारी ड्यूटी में बड़ा फर्जीवाड़ा करने में पकड़ा है. अप्रैल माह की तीन से 22 तारीख तक में कुल 14 दिनों की उनकी हाजिरी पोर्टल पर मार्क ऑन ड्यूटी का ऑप्शन सलेक्ट कर के बनाई गई है. जिसका अर्थ है कि वे उक्त तिथियों को स्कूल नहीं पहुंची हैं. ऐसे में स्पष्ट है कि उनका अपने विद्यालय से बाहर ड्यूटी लगने का साक्ष्य मांगा है. डीईओ श्री सिंह ने बताया कि शिक्षिका द्वारा अपनी अन्यत्र प्रतिनियुक्ति का साक्ष्य नहीं प्रस्तुत करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >