गुरु पूर्णिमा पर श्री देवराहा बाबा आश्रम में होगा भव्य महोत्सव, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन

बेतिया में 29 जुलाई 2026 को श्री देवराहा बाबा आश्रम गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कर रहा है. इस पावन अवसर पर वैदिक विधि से गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था होगी. समिति ने सभी से पहुंचकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करने का आग्रह किया है.

Guru Purnima 2026: बेतिया में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को श्री देवराहा बाबा आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा. आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. समिति ने जिले और आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करने की अपील की है.

वैदिक विधि से होगा गुरु पूजन

श्री देवराहा मानस सत्संग समिति, बेतिया के अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान गुरुदेव का वैदिक विधि-विधान से पूजन किया जाएगा. इसके साथ ही श्रद्धालु गुरु चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम होगा.

श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे की व्यवस्था

समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जाएगा. समिति का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व

अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत शुभ माना जाता है. उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे परिवार सहित आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें.

अंतिम चरण में तैयारियां

समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढे़ं: बेतिया: मदरसा शिक्षकों और कर्मियों का ब्योरा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर होगा दर्ज, शिक्षा विभाग ने जारी किया 3 दिन का अल्टीमेटम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >