घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, लखनऊ गये थे परिवार के लोग

बेतिया में चोरो ने रात को लाखों रुपये के सामान की चोरी एक घर से कर ली

नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा बगही पुल के पास अवस्थित मुकेश सोनी के घर का ताला तोड़ लाखों रुपए के समान व नगद की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है. एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मुकेश का परिवार विगत एक माह से लखनऊ अवस्थित अपने फ्लैट पर गया था. एक माह बाद जब अपने घर खड्डा गांव आये तो देखा कि बाउंड्री के अंदर मुख्य गेट का ताला तोड़ लाखों के समान की चोरी हो गई है. पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि आलमीरा तोड़ लाखों के गहना व नगदी चोरी कर ली गई है. जबकि फ्रिज, कूलर, एलसीडी, कपड़ा व अन्य महंगे समानों की चोरी कर ली गई है. पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >