गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हुआ वाल्मीकिनगर, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु

वाल्मीकिनगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 12 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. 551 कन्याओं और नेपाल से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया.

Valmikinagar News: वाल्मीकिनगर. गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से सोमवार को वाल्मीकिनगर की शिवपुरी कॉलोनी भक्तिमय हो उठी. गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू होने वाले 12 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में 551 कन्याओं के अलावा क्षेत्र के 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक और नेपाल से पहुंचे पुरुष व महिला श्रद्धालु भी शामिल हुए.

551 कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

शिवपुरी कॉलोनी से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य पथ होते हुए गंडक बराज और कालीघाट तक पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए आगे बढ़े. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा.

गंडक बराज और कालीघाट से लिया गया पवित्र जल

कालीघाट पहुंचने पर आचार्य कामेश्वर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कन्याओं के कलश में पवित्र जल भरवाया. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. धार्मिक अनुष्ठान के बाद गणेश पूजनोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ.

नेपाल से भी पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालु

पूजनोत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ नेपाल से पहुंचे पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया. इसके अलावा क्षेत्र के 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक कलश यात्रा में शामिल हुए. आयोजन में स्थानीय लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली.

12 दिनों तक होगी महाआरती और शिव पुराण कथा

गणेश पूजनोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को शिव पुराण कथा सुनायी जाएगी. स्थानीय युवाओं के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे, जिससे पूजनोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहेगा.

अंतिम दिन शिव विवाह पर होगा नाटक का मंचन

पूजनोत्सव के अंतिम दिन शिव विवाह पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा. इसमें भगवान गणपति और कार्तिकेय के जन्म से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किये जाएंगे. धार्मिक प्रसंगों पर आधारित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है.

12 दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस के जवान तैनात रहे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 12 दिनों तक पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, शुभम कुमार सिंह, हनी सिंह, मुकेश कुमार, दीपू कुमार और अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.


ये भी पढ़ें: जिस काम का असर बच्चों की जिंदगी पर दिखा, उसी के लिए सीतामढ़ी की नुसरत जहां को मिला बिहार केसरी सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >