बेतिया में मुफ्त नेत्र जांच शिविर, 134 मरीजों की जांच, 46 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

बेतिया के जबदौल में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 134 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई. 46 मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन का लाभ मिलेगा, साथ ही अन्य जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और दवाएं भी दी गईं.

Akhand Jyoti Eye Hospital: बेतिया के चनपटिया अंचल स्थित जबदौल में आयुर्वेद आचार्य नवल किशोर तिवारी के प्रांगण में 30 जुलाई को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. शिविर का आयोजन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक (छपरा) के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई.

शिविर में मोतियाबिंद समेत आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श दिया गया.

134 मरीजों की जांच, 46 में मिला मोतियाबिंद

शिविर के दौरान कुल 134 मरीजों की नेत्र जांच की गई. जांच में 46 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा.

इसके अलावा नखूना, माड़ा, फूली, रतौंधी तथा निकट और दूर दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की भी जांच की गई.

मुफ्त चश्मा और दवाएं भी वितरित

शिविर में मोतियाबिंद के अलावा अन्य मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मुफ्त चश्मे और दवाएं उपलब्ध कराई गईं.

नेत्र चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने मरीजों की जांच की, जबकि काउंसलर अनिल ने मरीजों को आंखों की देखभाल और उपचार संबंधी आवश्यक परामर्श दिया.

कई लोगों ने निभाई आयोजन में अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी नवमी साह, सांसद प्रतिनिधि विभव रंजन चौबे, रंजन वर्मा, दीपू सिंह, जय लाल दास, महेंद्र राय, नंद किशोर मिश्र, अरविंद दुबे, सोनू कुमार, अवधेश मिश्र, दिनेश कुशवाहा, संगीता देवी, अमरनाथ तिवारी, पद्मसंभव, शैलेश तिवारी, पप्पू तिवारी, राधाकांत तिवारी, सुड्डु राय, सूरज मिश्र, टुनटुन राय, सतेंद्र राय, सुधांशु कुमार राय, तारकेश्वर गुप्ता, चितरंजन कुमार, निशांत सोनी, जटाशंकर पांडेय, विश्वनाथ ठाकुर, सूरज कुमार ठाकुर, बृजेश ठाकुर, शिवधारी जी, शशि चौरसिया, विजय कुमार, संजय कुमार, कृष्णा जी, नवीन तिवारी, जोगी राम सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >