चार साल की बच्ची के साथ रेप, नाबालिग आरोपित गिरफ्तार

पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना को उसके बगल के ही एक नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया है.

मैनाटांड़. पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना को उसके बगल के ही एक नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया है. घटना रविवार के शाम का है. पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं 15 साल के आरोपित को जुवेनाइल कोर्ट भेजा जा रहा है. दर्ज केस में पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया है कि मेरी चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. उसी समय आरोपित फुसलाकर एकांत जगह में ले जाकर गलत कार्य को अंजाम दिया है. सोमवार के सुबह जब मेरी पत्नी के द्वारा मेरी नाबालिग बेटी को नहलाया जा रहा था. इस दौरान उसे दर्द महसूस हुआ तो मामले का खुलासा हुआ. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया मामले की तफ्तीश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >