BRABU में UG Admission फॉर्म सुधार का मौका, 19 जुलाई तक करें ऑनलाइन करेक्शन

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म में ऑनलाइन सुधार का मौका दिया है. 15 से 19 जुलाई तक छात्र अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों में बदलाव कर सकते हैं. सुधार के बाद चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी.

Bettiah News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) प्रशासन ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन कर चुके छात्र-छात्राओं को आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार का अवसर दिया है. छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आलोक प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय ने आवेदन फॉर्म में स्वयं सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है.

15 से 19 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन सुधार

विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार नामांकन के लिए आवेदन कर चुके छात्र-छात्राएं 15 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के नामांकन पोर्टल पर लॉगिन कर अपने व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण में आवश्यक सुधार कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है या जो अपने कॉलेज विकल्प में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

कॉलेज चयन करना हुआ अनिवार्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक आवेदक के लिए आवेदन में कम-से-कम एक कॉलेज का चयन करना अनिवार्य होगा. बिना कॉलेज चयन वाले आवेदन को मान्य नहीं माना जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों का नाम आगामी मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा.

सुधार के बाद जारी होगी चौथी मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय ने बताया कि 19 जुलाई को करेक्शन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों के आधार पर चौथी मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी. इसलिए सभी आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन में सुधार कर कॉलेज का चयन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: बिजली के पोल ने ली ई-रिक्शा चालक की जान, विभाग पर लापरवाही का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >