बगहा के मलपुरवा से कुशीनगर के बेलवनिया तक बनेगा फोरलेन सड़क सह गंडक नदी पर पुल

गंडक नदी पर बनने वाले फोरलेन पुल निर्माण को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को लेकर पहल शुरु कर दी गई है.

बेतिया. जिले के बगहा-एक मलपुलवा एकनमरा रोड के समीप से उत्तर प्रदेश राज्य में बेलवानिया (कुशीनगर) तक होने वाले फोरलेन सड़क में गंडक नदी पर बनने वाले फोरलेन पुल निर्माण को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को लेकर पहल शुरु कर दी गई है. डीपीआर तैयार करने की जिम्मेवारी नई दिल्ली रोडिक कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. पुल व एप्रोच पथ निर्माण के लिए जमीन किसी तरह की बाधक नहीं बहने, इसको लेकर बगहा-दो व पिपरासी अंचल में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसको लेकर बिहार रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के उपमहाप्रबंधक अविनाश कुमार ने दोनों अंचलों के सीओ को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य के बगहा-1 एनएच-727 के किमी 83 एवं उत्तर प्रदेश राज्य के बेलवनिया (कुशीनगर) एनएच-727 के किमी 122 के बीच एनएच 727 के किमी 89 को पार करते हुए गंडक नदी पर 4 लेन पुल का निर्माण होना है. इसके पहुंच पथ के निर्माण के लिए डीडीआर तैयार करनी है. परियोजना के डीपीआर परामर्शी ने बगहा में प्रस्तावित मार्गरेखण (बगहा, किमी 0 000 से उप्र सीमा नरकहवा किमी 18 000 तक) का भूमि अधिग्रहण एवं एलए शेड्यूल भी उपलब्ध करा दिया है. — अधिगृहित की जाने वाली भूमि व भू-स्वामी की मांगी गई सूची बगहा-एक से कुशीनगर तक होने वाले सड़क निर्माण के लिए बगहा-दो व पिपरासी अंचल में भूमि अधिग्रहण की जाएगी. इसके लिए बिहार रोड़ डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड विभिन्न मौजा में अधिगृहित किये जाने वाले भू-भाग के भू-स्वामी की विवरणी उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि भूमि अधिग्रहण की अग्रतर कार्रवाई की जा सके. साथ ही डीपीआर परामर्शी के प्रतिनिधि सह अमीन पुष्कर नाथ शर्मा एवं सहायक प्रकाश रंजन पाण्डेय, सहायक कार्य स्थल पर आवश्यक समन्वय एवं सहयोग करने की बात कही गई है. — सड़क निर्माण में पड़ने वाले विद्युत पोल व वाटर सप्लाई पाइप को किया जाएगा सिफ्ट फोरलेन सड़क व पुल निर्माण में प्रस्तावित मार्गरेखन में अवस्थित विद्युत अवयवों यथा विद्युत पोल, तार, ट्रॉस्फार्मर आदि को के स्थानारित किया जाएगा. इसको लेकर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता को भी पत्र लिखा गया है. कहा गया कि स्थालीय निरीक्षण कर निरीक्षण कर तकनीकी स्वीकृत प्रदत्त प्राक्कलन उपलब्ध कराया जाय,ताकि इनकी सिफ्टिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. वहीं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी प्रस्तावित मार्गरेखण में अवस्थित वाटर पाइप के स्थानांतरण करने के लिए स्थल निरीक्षण कर तकनीकी स्वीकृत प्रदत्त प्राक्कलन उपलब्ध कराने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >