फरार शराब तस्कर समेत चार शराबी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन शराबियों के साथ शराब कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

भितहा. स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन शराबियों के साथ शराब कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बिनही चेक पोस्ट पर छापेमारी के क्रम में तीन शराबी क्रमश: कुशीनगर जिला अंतर्गत विशुनपुरा थाना के नौगांवा निवासी नंदलाल यादव, चौतरवा थाना के रतवल निवासी दीपक यादव व भितहा थाना के रूपही टांड़ निवासी बाबूलाल राम को गिरफ्तार किया गया. जिनके विरुद्ध थाना में कांड संख्या 64/25 कयाम कर न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया. वहीं थाने में दर्ज कांड संख्या 129/24 में फरार अभियुक्त व मुराहीह निवासी नरेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. नशे में हो हल्ला करते दो शराबी गिरफ्तार, जेल

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नशे की धूत हालत में दो शराबी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गश्त पर गए पुलिस दल को खजुरिया गांव के समीप दो नशे में शराबी की हो हल्ला करने की सूचना मिली. वहां जाने पर नशे में हो हल्ला करते दो शराबी मेघवल-मठिया निवासी जलील अंसारी और छंगुरही-बंजरिया निवासी इंद्रजीत मुसहर को गिरफ्तार किया गया. दोनों के मुंह से शराब पीने की दुर्गंध आता देख ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दो शराबी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

आज से महिला संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में 23 मई से आठ जून के बीच महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत शुक्रवार को मंझरिया में कार्यक्रम का शुरुआत किया जाएगा. उक्त जानकारी देते हुए पिपरासी प्रखंड के जीविका प्रखंड समन्वयक प्रभात कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 32 ग्राम संगठन है. इसलिए सभी ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम 23 मई से 8 जून तक लगातार चलता रहेगा. इसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ जिला के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे. उन्होंने बताया कि महिला संवाद की पूरी तैयारी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >