नौतन. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब व तीन बाइक को जब्त किया है. छापेमारी में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य उसके साथी पुलिस को देख बाईक व शराब छोड़ फरार हो गये. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दक्षिण तेल्हुआ में छापेमारी के दौरान शराब की बिक्री करते बृजेश कुमार यादव को तीन पीस विदेशी शराब के साथ दबोचा गया है. वहीं गुप्त सूचना मिली की तीन बाइक पर सवार तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर पूर्वी चंपारण जाने के फिराक में है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परसौनी पहुंची जहां तस्करों को पुलिस के आने की भनक लग गई. तस्कर तीन बाईक व शराब को छोड़ फरार हो गये.जांच के दौरान तीनों बाईक से 53 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया.थानाध्यक्ष ने बताया की जब्त बाईकों के सत्यापन करने तथा फरार तस्करों की पहचान करने को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
