पिकअप व कार की टक्कर में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच बाराती जख्मी

दुल्हन को विदाई कर ले जा रहे कार तथा पिकअप में गुरुवार की अहले सुबह टक्कर हो गई.

मझौलिया. दुल्हन को विदाई कर ले जा रहे कार तथा पिकअप में गुरुवार की अहले सुबह टक्कर हो गई. इससे दुल्हा-दुल्हन समेत कार में सवार पांच बाराती जख्मी हो गये. दुल्हा का पैर टूट गया है. जबकि दुल्हन, इसका भाई, बहनोई व ड्राइवर जख्मी हुए हैं. घटना बेतिया-मोतिहारी मार्ग में जौकटिया और नानोसती चौक के बीच की है. घायलों को जीएमसीएच लाया गया. जहां प्राथमिकी उपचार के बाद परिजन सभी को लेकर निजी अस्पताल चले गये. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रूपडीह से बुधवार को लालसरैया कठैया बारात आया था. गुरुवार को अहले सुबह करीब पांच बजे दुल्हल की विदाई कराकर बारात वापस रूपडीह लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में नानोसती के समीप कार और पिकअप में टक्कर हो गई. इसमें दूल्हा और दुल्हन सहित पांच घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसीएच भेजा. दूल्हा की गाड़ी एवं पिकअप को जब्त कर थाना लाया. घायलों में दूल्हा रुपम कुमार का पैर टूट गया है. वहीं दुल्हन सोनी कुमारी, दुल्हन का भाई भुपेंद्र कुमार, दूल्हा का बहनोई रोहित कुमार व ड्राइवर लवकुश कुमार एवं अभिषेक कुमार गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं. इस संदर्भ में इंस्पेक्टर सह अपर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को जीएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया है. दूल्हा की गाड़ी एवं पिकअप को जब्त कर लिया गया है. पिकअप चालक फरार है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >