शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, मर्जदवा गांव के छह घर राख

पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जादवा गांव में सोमवार की सुबह बिजली की शॉर्ट-सर्किट से 6 घर जल कर रख हो गई.

मैनाटांड़/इनरवा. पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जादवा गांव में सोमवार की सुबह बिजली की शॉर्ट-सर्किट से 6 घर जल कर रख हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्जादवा गांव में बिजली की शॉर्ट-सर्किट से सबसे पहले गणेश राम की घर में आग लग गई. देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग इतनी तेज हो गई कि बगल के राजेश राम, सुनील राम, अनिल राम, वासुदेव राम व मु. कलावती देवी का भी घर जलकर राख हो गया है. आनन-फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक सभी घर जलकर राख हो गये. पीड़ित परिवार ने बताया की घर में रखें नगद रुपये, कपड़े, चावल, बर्तन आदि दैनिक उपयोग की सारी वस्तुएं जलकर रख हो गए. परिवार के लोगों के रो-रो कर कर बुला हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवारों ने अंचल और थाना को घटना की जानकारी दी है. वहीं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रसाद में पीड़ितों के लिए राहत की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >